ताजा खबर
रायपुर, 8 जनवरी। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता वाली एमआईसी ने भारत सरकार के मिशन अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत एस.टी.पी. के उत्कृष्ट संचालन एवं प्रदर्शन के आधार पर राशि 8.75 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इससे प्रस्तावित कार्य निम्नानुसार है:-
1) निमोरा, कारा एवं चंदनीडीह एस.टी.पी. में सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु राशि 3.79 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
2) भाठागाव में डाइवर्सन वीयर निर्माण एवं सीवरेज पाईप लाईन इनलेट सुधार कार्य हेतु राशि 1.11 करोड़ की स्वीकृति की गई।
3) एस.टी.पी. के साफ पानी को डिवाईडर प्लांटेशन व सड़कों की सफाई कार्य हेतु टैंकर खरीदने राशि 42.98 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।
4) सभी एस.टी.पी. में अल्ट्रा सोनिक फ्लो मीटर की स्थापना क्रय किये जाने हेतु लागत राशि 15.87 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
5. नगरोत्थान योजना अंतर्गत्त रायपुर के 18 प्रमुख रोड जंक्शनों का विकास किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग रूपये 10 करोड़ है। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम नागरिकों को तेज व सुरक्षित आवागमन मिलेगा। जंक्शनों के सुधार से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
15वें वित्त आयोग अंतर्गत वायु गुणवत्ता सुधार के तहत कुल 2 प्रकरणों में शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मार्गों पर बी.टी. टॉपिंग, पैच रिपेयर, सड़क चौड़ीकरण, बी.टी. रिन्यूअल एवं ड्रेनेज कार्य हेतु 1.80 करोड़ रूपये एवं 2.16 करोड़ रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 10 सीटर आकांक्षी शौचालय निर्माण हेतु दो स्थानों का स्थल परिवर्तन कर निर्माण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
1) जोन 06, वार्ड 62 (बस स्टैंड के पास) से स्थल परिवर्तन कर जोन 04, वार्ड 64 (माझापारा श्मशान घाट के पास)।
2) जोन 07, वार्ड 23 (खाटूश्याम मंदिर के पास) से स्थल परिवर्तन कर जोन 07, वार्ड 37 (कारी तालाब के पास)।
इसके अतिरिक्त पूर्व स्वीकृत बस स्टैंड स्थित शौचालय के स्थान में परिवर्तन करते हुए, वार्ड क्रमांक 38 के अर्जुन नगर स्लम बस्ती में रूपये 16.60 लाख की लागत से शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।


