ताजा खबर
63 नशेड़ी वाहन चालक फंसे, सभी मामले कोर्ट में पेश होंगे
17-May-2026 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 मई। यातायात पुलिस ने रात ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान चलाया। एसीपी सतीष ठाकुर के नेतृत्व में शहर के 9 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाया था। इनमें तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भट्ठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने यातायात के अधिकारियों एवं जवानों की टीम ने अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 63 वाहन चालकों सपड़ाए। इनमें 41 कार, 10 मोटर साइकिल, 07 टाटा एस, 02 मेटाडोर, 03 ट्रक ड्राइवर को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस साल साढ़े चार महीने में अब तक 2978 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।
यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
निम्नलिखित यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन करें—
• शराब पीकर वाहन न चलाएं।
• वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
• निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें।
• ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
• नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
• वाहन चलाते समय धैर्य रखें और अन्य वाहन चालकों के प्रति संवेदनशील रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


