ताजा खबर

अमित शाह का स्वागत
17-May-2026 8:50 PM
अमित शाह का स्वागत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 17 मई।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यहां पहुंचने पर सीएम विष्णु देव साय, और सरकार के मंत्रियों ने स्वागत किया। 

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के सतत सहयोग से छत्तीसगढ़ शांति, सुशासन और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बस्तर नक्सलमुक्त होकर विकास की नई उड़ान भर रहा है।

सीएम साय ने विश्वास जताया कि गृहमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति देगा और सुरक्षित एवं समृद्ध बस्तर के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट