ताजा खबर
पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक में लगी आग, गाड़ी खाक
17-May-2026 9:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 17 मई। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के तारापुर स्थित एक पेट्रोल पंप में रविवार दोपहर पेट्रोल भरवाने के बाद एक बाइक में आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन आगे बढ़ाने लगा। इसी दौरान बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। चालक वाहन से उतर गया। आग फैलने से बाइक पूरी तरह जल गई।
मौके पर मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


