ताजा खबर

सड्डू में निगम ने डेयरी फैक्ट्री का सरकारी जमीन पर हटाया कब्जा
17-May-2026 9:05 PM
सड्डू में निगम ने डेयरी फैक्ट्री का सरकारी जमीन पर हटाया कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,17 मई।नगर पालिक निगम के जोन -9 द्वारा वार्ड में8 स्थित सड्डू में लगभग 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि चन्दन डेयरी फैक्ट्री द्वारा किए गए कब्जे को जेसीबी मशीन और श्रमिकों की सहायता से हटाया जा रहा है।

यह कार्रवाई डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और संबित मिश्रा के निर्देश पर की जा रही है। अभियान रायपुर तहसीलदार राममूर्ति दीवान के मार्गदर्शन में पुलिस बल की मौजूदगी में संचालित किया गया।

कार्रवाई के दौरान जोन-9 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब और उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शासकीय भूमि पर निर्मित अवैध बाउंड्रीवाल और शेड को हटाया जा चुका है, जबकि सिक्योरिटी गार्ड के लिए बनाए गए अवैध शेड को हटाने की कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट