ताजा खबर

आईसीएआई की पुस्तक ‘SANMUKH’ पुस्तक का विमोचन
06-Jan-2026 9:59 PM
आईसीएआई की पुस्तक ‘SANMUKH’ पुस्तक का विमोचन

अमृतसर में हुई बैठक 

रायपुर,6 जनवरी। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की कमेटी फॉर मेंबर्स इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड पब्लिक सर्विस (CMEPS) की 33वीं बैठक अमृतसर स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी में आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजीत सिंह नंदा  की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया।

बैठक का प्रमुख आकर्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए सिविल सेवा मार्गदर्शन पर आधारित पुस्तक “SANMUKH – A Handbook of Motivation and Guidance for CAs Aspiring for Civil Services” का औपचारिक लोकार्पण रहा 
यह पुस्तक सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रेरणा, स्पष्ट दिशा एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

रायपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष रवि ग्वालानी इस बैठक में मौजूद थे,उन्होंने बताया कि पुस्तक में UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की संरचना, तैयारी की रणनीतियाँ, कॉमर्स एवं अकाउंटेंसी को वैकल्पिक विषय के रूप में अपनाने के लाभ तथा सार्वजनिक सेवा में करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल एवं प्रेरणादायक भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

CMEPS समिति की इस बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उद्यमिता एवं सार्वजनिक सेवा से जोड़ने हेतु शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग, संरचित मेंटरशिप प्रोग्राम की शुरुआत तथा सरकारी योजनाओं के अनुरूप कौशल विकास मॉड्यूल जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा जी के साथ केंद्र सरकार के नामित सदस्य श्री मुखमीत सिंह भाटिया एवं श्री विनोद कुमार जिंदल, केंद्रीय परिषद सदस्य सीए प्रमोद जैन (दिल्ली), सीए चंद्रशेखर वसंत चितले (पुणे) तथा सीए बाबू अब्राहम(कोचीन) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के रायपुर से सीए रवि ग्वालानी, बरनाला से सीए प्रदीप गोयल, लखनऊ से सीए आशीष पाठक तथा करनाल से सीए दीपक कपूर ने भी बैठक में सहभागिता की।


अन्य पोस्ट