ताजा खबर

ई रिक्शा-आटो पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ी
06-Jun-2026 9:53 PM
ई रिक्शा-आटो पंजीयन की अवधि एक सप्ताह बढ़ी

रायपुर, 6 जून। शहर की यातायात व्यवस्था सुधार हेतु प्रारंभ ई-रिक्शा/ऑटो पंजीयन अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी गई है। बीते 15 दिनों में लगभग 15000 आटो/ई-रिक्शा का  पंजीयन हुआ।कमिश्नरेट रायपुर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑटो/रिक्शा वाहनों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराने वाला देश का पहला शहर हो गया है। क्यू.आर. कोड स्कैन कर मोबाईल फोन से घर बैठे निःशुल्क  पंजीयन की सुविधा दी गई।आटो/ई रिक्शा संगठन की मांग पर पर  पंजीयन अवधि 7 दिन बढ़ाई गई है।कमिश्नर रायपुर 

डॉ. संजीव शुक्ला ने पंजीयन किये गए 15000 आटो/ई रिक्शा को अप्रूवल किया।


अन्य पोस्ट