ताजा खबर

राज्य में भाजपा का 21 लाख पौधे लगाने का अभियान
06-Jun-2026 9:16 PM
राज्य में भाजपा का 21 लाख पौधे लगाने का अभियान

 27 हजार बूथों के कार्यकर्ता जुटेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। भाजपा ने प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री, और अभियान प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि यह अभियान संगठन के 27 हजार से अधिक बूथों तक पहुंचाया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण किया जाएगा।

सोनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में 'पर्यावरण प्रहरी' की भूमिका निभाएंगे। पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष टोलियों का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान और बदलते मौसम चक्र की चुनौतियों से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाना जरूरी है। अभियान में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और आम नागरिकों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


अन्य पोस्ट