ताजा खबर
खेत में बुजुर्ग का कंकाल मिला
06-Jun-2026 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कांकेर, 6 जून। कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम चावड़ी में खेत में एक मानव कंकाल मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई है। शिनाख्ती के बाद इसकी पहचान चावड़ी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग लीलाराम साहू के रूप में हुई।
वह 10 दिनों से लापता था। जिसे परिजनों के साथ ही पुलिस भी पता तलाशी कर रहे थे। दस दिनों के बाद बुजुर्ग का जंगल से कंकाल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार चावड़ी निवासी लीलाराम साहू रोजाना की तरह अपनी साइकिल लेकर घूमने के लिए जाता था। घूमने के बाद वापस अपने घर भी आ जाता था। जब वह 10 दिनों से घर वापस लौटकर नहीं आया। लगातार तलाश के बाद घर से 4 किमी दूर एक खेत में उसका कंकाल बरामद किया गया।
अनुमान है कि बुजुर्ग की खेत में गिरने से उसकी मौत हो गई थी। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


