ताजा खबर
रायपुर संभाग स्तरीय बैठक में कर्मचारियों में दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर । प्रदेश के चार लाख से अधिक राज्य संवर्ग के कर्मचारी, कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29, 30 एवं 31 दिसम्बर को तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की तैयारी के क्रम में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारी विभिन्न संभागों में बैठक कर हड़ताल में सहभागी बनने प्रेरित कर रहे हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज राजधानी रायपुर में रायपुर संभाग स्तरीय बैठक का संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक पीताम्बर पटेल एवं जिला संरक्षक उमेश मुदलियार ने ली। प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के दौरे पर होने के कारण बैठक का दायित्व पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक बी. पी. शर्मा एवं फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री राजेश चटर्जी ने निभाया।
बैठक में रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती की उपस्थिति से सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में नया उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर सी. एल. दुबे, संतोष वर्मा, श्रीमती ऋतु परिहार, श्रीमती देवमणि साहू, श्रीमती तृप्ति साहू श्रीमती योगिता वर्मा मनोज साहू, साधू राम नेताम, चंदूलाल चंद्राकर,पुकराम कुर्रे,मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, मो फिरोज, डॉ प्रशांत रावत सहित रायपुर संभाग के विभिन्न संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य शिशिर तिवारी, पवन सिंह एवं व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंकज पाण्डेय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अधिकारी एकजुटता से हड़ताल में भाग लेंगे।


