ताजा खबर

रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही
05-Feb-2026 9:56 PM
रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही

रायपुर, 5 फरवरी। पुराने विधानसभा थाने  के सड्डू ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। आज सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही विधानसभा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। मृतक  के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत काफी क्षत-विक्षत थी। जिससे प्रारंभिक तौर पर यह ट्रेन की चपेट में आने का मामला लग रहा है।पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान कर रही है ताकि युवक के परिजनों तक पहुँचा जा सके।

टीम मामले की तफ्तीश कर रही है। ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक अंतिम बार किसके साथ देखा गया था।


अन्य पोस्ट