ताजा खबर
कल राज्यपाल की मौजदूगी में होगा समापन
रायपुर, 21 दिसंबर। आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में चल रहे मेगा हेल्थ कैंप में रविवार को आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव तथा शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है।
इस अवसर पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, दवा निगम अध्यक्ष दीपक म्हस्के भी शिविर का निरीक्षण किया और बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 0 से 16 वर्ष के कुल 1200 बच्चों को यह औषधि दी गई।
शिविर में देश के 42 प्रतिष्ठित अस्पतालों के 55 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिकंदराबाद से आए डॉक्टर गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच व परामर्श कर रहे हैं।
MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECG, इको और पैथोलॉजी सहित सभी जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच मैमोग्राफी और थर्मल स्कैनिंग मशीन से की जा रही है। मुंह, गले और बच्चेदानी के कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग हो रही है। दंत विभाग में AI आधारित मशीन से दो मिनट में रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है।
जयपुर फुट व कृत्रिम अंग से दिव्यांगों को नई राह
शिविर में विनय मित्र मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ-पैर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर, लखनऊ और रायपुर के विशेषज्ञ कारीगर निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करा रहे हैं। दिव्यांगों का परीक्षण कर ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख बाधिरों की ऑडियोमेट्री जांच कर श्रवण यंत्र प्रदान किया जा रहा है।
हजारों सेवाकर्मी जुटे, कल होगा सम्मान एवं समापन समारोह
शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन, जांच और परामर्श काउंटरों पर भारी भीड़ रही। मरीजों के लिए फल, नाश्ता और भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। लगभग 1500 पैरामेडिकल स्टाफ और 500 स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 500 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्था और मरीज सहायता में जुटे हुए हैं।
कल समापन समारोह:
दोपहर 12 बजे,आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस,
मुख्य अतिथि: राज्यपाल रमेन डेका
अध्यक्षता: पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस
विशिष्ट अतिथि: सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर
आज की उपलब्धियों का सारांश
सुपर स्पेशलिटी एम्स ओपीडी: 270
सामान्य ओपीडी: 370
मनोरोग विभाग: 70
सर्जरी: 80
हृदय रोग: 80
मेडिसिन: 250
श्वसन रोग: 80
यूरोलॉजी: 60
हड्डी रोग: 390
ईएनटी: 280
डेंटल: 820
नेत्र विभाग: 1100
फिजियोथैरेपी: 150
शिशु रोग विभाग: 100
वैकल्पिक चिकित्सा:
आयुर्वेदिक: 2500
एक्यूप्रेशर: 500
एक्यूपंक्चर: 125
जांच सेवाएं:
एक्स-रे: 260
सोनोग्राफी: 380
ईसीजी: 100
MRI: 10
CT: 12
ब्लड सैंपल: 4800
शुगर जांच: 5200
अन्य पैथोलॉजी: 100
दवाओं का वितरण: 1250 लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं
दिव्यांग सहायता: 26 कृत्रिम अंग, 12 श्रवण यंत्र, 65 बैसाखी, 128 ट्राइसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 6 वॉकर
कुल सेवाएं आज: 19,947


