ताजा खबर
रवि ने दिया चकमा, उसके तीन गुर्गे पकड़े गए
21-Dec-2025 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
1.32 लाख की शराब, सट्टा-पट्टी की रकम जब्त
रायपुर, 21 दिसंबर। कोतवाली पुलिस के दो दर्जन सिपाहियों ने बीती रात बूढ़ातालाब के किनारे नेहरू नगर (गांधी नगर) में हिस्ट्रीशीटर तस्कर रवि साहू को गिरफ्तार करने दबिश दी थी। घर में सो रहे रवि को इसकी सूचना मिलते ही वह भाग खड़ा हुआ।
इसके बाद पुलिस ने शराब बिक्री एवं सट्टा खिलाने वाले उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लौटी। इनमें मोह. रफीक खान, घनश्याम शर्मा एवं अरूण सोना शामिल हैं।इन लोगों ने बताया कि वे रवि साहू के लिए शराब अवैध बेचने और सट्टा खिलाते हैं। इनसे 90 पौव्वा अंग्रेजी शराब, सट्टा पट्टी, नगद 1,21,050/- रूपये कुल लगभग 1,32,000/- रूपये जप्त किया।इनके विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 दर्ज किया गया।
कांग्रेस नेता के लिए काम करने वाले रवि ने दो माह पहले सरेंडर कर चुका था
पुलिस ने बताया कि फरार हिस्ट्रीशीटर रवि साहू सहित अन्य फरार की तलाश कर रही है। उसके विरूद्ध गंभीर मामलों सहित अन्य प्रकरणों के 04 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
राजधानी के एक कांग्रेस नेता के लिए काम करने वाले रवि ने दो माह पहले उसने सरेंडर किया था। उसके बाद जमानत पर रिहा होकर फिर से अपना अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। उसका कारोबार माना तक फैला हुआ है। दो वर्ष पहले उसके गिरोह ने माना में लल्ला बंजारे की हत्या की थी।
गिरफ्तार आरोपी
01. मोह. रफीक खान 35 हाण्डी पारा शिव नगर थाना आजाद चौक।
02. घनश्याम शर्मा 49 शर्मा आरा मिल के पीछे शर्मा मोटर्स सर्वाेदय नगर पचपेडी नाका थाना राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. अरूण सोना 45 गांधी नगर कालीबाडी थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


