ताजा खबर
भारतीय रेलवे ने अपने किराये में कई बदलाव किए हैं, जिन्हें 26 दिसंबर से लागू किया जाएगा.
रेलवे की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक़, जनरल क्लास के किराये में 215 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, इससे ज़्यादा की दूरी के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा है.
यानी अब अगर आप 300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे तो 85 किलोमीटर के लिए आपको अतिरिक्त 85 पैसे देने होंगे.
इसके साथ ही मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी क्लास के किराये में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. यानी 300 किलोमीटर की यात्रा करने पर 600 पैसे (6 रुपये) ज़्यादा किराया देना होगा.
नॉन एसी क्लास में 500 किलोमीटर या इससे ज़्यादा दूरी के के लिए अधिकतम 10 रुपये की बढ़ोतरी ही लागू होगी.
अब एसी क्लास के यात्रियों को भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ा किराया देना होगा.
रेलवे ने बताया है कि किराये में इस बढ़ोतरी से उसे क़रीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी.
हाल के बरसों में रेलवे का जो विस्तार हुआ है उसके संचालन, सुरक्षा और ज़्यादा कर्मचारियों की ज़रूरत को देखते हुए यह बदलाव किया गया है. (bbc.com/hindi)


