ताजा खबर
मोहन भागवत ने संघ, भारत को विश्व गुरु बनाने और समाज के बारे में क्या कुछ कहा?
21-Dec-2025 6:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने और देश के समाज को तैयार करने' के उद्देश्य से संघ को बनाया गया.
उन्होंने यह भी कहा कि संघ को देखकर भी बहुत लोग संघ को नहीं समझ पाते हैं. उन्होंने कहा कि संघ को लेकर ग़लत धारणा फैलाने वाले लोग भी हैं.
मोहन भागवत ने क्या-क्या कहा?
- "संघ की प्रार्थना के अंत में हम बोलते हैं- 'भारत माता की जय'... विश्व में भारत की जय-जयकार हो, भारत विश्व गुरु बने. भारत के समाज में वो शक्ति पैदा हो और उसकी मदद से भारत ऐसा बने."
- "भारत केवल भूगोल नहीं है, भारत एक स्वभाव का नाम है, परंपरा का नाम है. वो परंपरा और स्वभाव कायम रखते हुए भारत विश्व गुरु फिर से बने. इसके लिए भारत के समाज को तैयार करने का काम संघ है."
- "संघ किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं निकला. संघ किसी की स्पर्धा में नहीं चला है. संघ किसी परिस्थिति की प्रतिक्रिया में नहीं शुरू हुआ और न ही संघ किसी के विरोध को मन में लेकर खड़ा हुआ. संघ हिन्दू समाज के संगठन, उन्नति और संरक्षण के लिए चला है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


