ताजा खबर
रेलवे ने बढ़ाया किराया तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ये कहा
21-Dec-2025 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारतीय रेलवे की ओर से किराये बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई है.
उनका कहना है कि बजट के कुछ हफ़्ते पहले ऐसा करना अपने आप में ग़लत है.
भारतीय रेलवे ने अपने किराये में कई बदलाव किए हैं, जिन्हें 26 दिसंबर से लागू किया जाएगा.
इसी पर पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "बजट के कुछ हफ़्तों पहले रेलवे का भाड़ा बढ़ाना अपने आप में ग़लत है."
उन्होंने कहा, "इस तरह चुपचाप और अनाधिकृत रूप से इसे सर्कुलेट करने से मोदी सरकार ख़ुद अपनी निम्नता को भी पार कर रही है."
कितना बढ़ा किराया?
- जनरल क्लास के किराये में 215 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, इससे ज़्यादा की दूरी के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा है.
- मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी क्लास के किराये में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.
- नॉन एसी क्लास में 500 किलोमीटर या इससे ज़्यादा दूरी के के लिए अधिकतम 10 रुपये की बढ़ोतरी ही लागू होगी.
- एसी क्लास के यात्रियों को भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ा किराया देना होगा.
- रेलवे ने बताया है कि किराये में इस बढ़ोतरी से उसे क़रीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


