ताजा खबर

टायर दुकानदार को चाकू मारने वाले 7 हमलावर गिरफ्तार
20-Dec-2025 10:09 PM
टायर दुकानदार को चाकू मारने वाले 7 हमलावर गिरफ्तार

रायपुर, 20 दिसंबर। ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा रायपुर में टायर दुकान संचालक के साथ मारपीट कर धारदार वस्तु से हमला करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों ने ट्रक में टायर बदलने के दौरान टायर दुकान संचालक से बहस कर मारपीट कर घायल किया था।

मोहम्मद रहमत अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था । रहमत  वह ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा के पार्किंग नंबर 4 में टायर दुकान का  संचालक  है। शुक्रवार को रात्रि लगभग 20:45 बजे अपने बड़े भाई  मोहम्मद रूस्तम अंसारी के साथ दुकान पर था। उसी समय एक व्यक्ति ट्रक का टायर खरीदने आया था, उनके द्वारा ट्रक का टायर खरीदा जिसे  मोहम्मद रूस्तम अंसारी फीट कर ही रहा था। उसी समय कुछ अज्ञात लड़के आये और बेवजह ट्रक वाले को अश्लील गाली-गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे । ट्रक वाला बचाओ-बचाओ कर चिल्लाते हुए दुकान तरफ आया तो  दोनों भाई के साथ बीच बचाव करने लगे। तो अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके भाई को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।  उनमे से एक व्यक्ति अपने पास रखे नुकीली धारदार वस्तु से प्रार्थी के पीठ में बांये तरफ चोट लगकर खून निकलने लगा। मारपीट करते समय आरोपियों द्वारा जय मार बोलते रहे ।इस रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू की। इनमें से सबसे पहले 
जय प्रकाश साहू को  पकड़  पुछताछ कर अन्य आरोपियों  कपिल साहू, खोमेश साहू, कोमल साहू, सूरज साहू, नारायण साहू, राहुल यादव मिले।इनके द्वारा एक साथ मिलकर ट्रक वाले तथा टायर दुकान संचालक के साथ गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट कर आरोपी जयप्रकाश साहू द्वारा धारदार वस्तु से वार करना कबूल करने पर आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु को जप्त कर किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। 

गिरफ्‌तार आरोपी - 
01 जयप्रकाश साहू पिता नेतराम साहू उम्र 26 साल साकिन निमोरा बजरंग बली मंदिर के पास सिलतरा जिला रायपुर

02 कपील साहू उर्फ कोमल साहू पिता रामचंद साहू उम्र 19 साल साकिन ग्राम निमोरा सिलतरा जिला रायपुर

03 कोमल साहू पिता पिताम्बर साहू उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम निमोरा सिलतरा जिला रायपुर

04 सूरज साहू उर्फ पाण्डू साहू पिता सोहन साहू उम्र 21 साल साकिन ग्राम निभोरा सिलतरा जिला रायपुर

05 खोमेश साहू उर्फ राजा साहू पिता दौलतराम साहू उम्र 23 साल साकिन ग्राम निमोरा वार्ड कमांक 07 सिलतरा जिला रायपुर

06 गोविद यादव उर्फ राहुल यादव पिता रामनारायण यादव उम्र 19 साल साकिन ग्राम निमोरा यादव पारा सिलतरा जिला रायपुर

07 नारायण साहू उर्फ खब्बू पिता जितेन्द्र साहू उम्र 21 साल साकिन ग्राम निमोरा अटल चौक के पारा सिलतरा जिला रायपुर


अन्य पोस्ट