ताजा खबर

आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव पाठक 3 दिन के प्रवास पर
20-Dec-2025 9:34 PM
आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव पाठक 3 दिन के प्रवास पर

रायपुर, 20 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक,सहप्रभारी मुकेश अहलावत तीन दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। इस दौरान वे प्रदेश संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं का यह महत्वपूर्ण दौरा है। इस दौरान वे केनाल रोड स्थित पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे व छत्तीसगढ़ के हित में जमीनी लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक संगठन के महत्वपूर्ण लोगो से मिलेंगे व हाल ही में पार्टी का संगठन विस्तार हुआ है जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई है उन सभी पदाधिकारी को दोनों नेता पार्टी संगठन और कार्य के लिए दिशा निर्देश देंगे  श्री जायसवाल ने आगे कहा कि प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत दुर्ग व राजनांदगांव लोकसभा के पदाधिकारियों से संगठन की समीक्षा कर चुनाव की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक लेंगे ।


अन्य पोस्ट