ताजा खबर

मनोज अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के अध्यक्ष चुने गए
17-Dec-2025 8:11 PM
मनोज अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के अध्यक्ष चुने गए

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार संभाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 दिसंबर। उद्योगपति मनोज अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के अध्यक्ष चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को पदभार भी ग्रहण किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (महेंद्र स्पंज एण्ड पॉवर लिमिटेड) के अलावा महासचिव -अनिल कुमार अग्रवाल (विश्वगुरु इस्पात प्रा.लि.), कोषाध्यक्ष डॉ. विजय गोयल (इंडियन सेल्स कार्पोरेशन), कार्यकारी अध्यक्ष  डॉ. मनीष कुमार मण्डल (आरती स्पंज एण्ड पॉवर लिमिटेड) ,कार्यकारी महासचिव बांके बिहारी अग्रवाल (लक्ष्मीकृपा इस्पात) चुने गए हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों कापदभार ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को चेम्बर कार्यालय शॉप नं. 309, तृतीय मंजिल, समता शॉपिंग आर्केड, समता कॉलोनी, रायपुर में संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के स्टील उद्योगों का प्रतिनिधित्व करता है और इसका उद्देश्य स्टील उद्योगों की समस्याओं का समाधान करना।


अन्य पोस्ट