ताजा खबर

साय सरकार लाएगी ग्रीन बजट, विभागों से योजनाएं चिंहित कर प्रस्ताव मांगा कहा
08-Dec-2025 10:18 PM
साय सरकार लाएगी ग्रीन बजट, विभागों से योजनाएं चिंहित कर प्रस्ताव मांगा कहा

रायपुर, 8 दिसंबर। अगले वित्त वर्ष मे साय सरकार अपना तीसरे  बजट पेश करने जा रही है। पूर्व में रहीं रमन सरकार ने महिला, जेंडर, कृषि बजट की तर्ज़ पर इस बार ग्रीन बजट लाने जा रही है।उप सचिव वित्त ऋषभ पाराशर ने सभी एसीएस पीएस और सचिवों को पत्र भेजकर ग्रीन बजट के लिए योजनाओं को चिंहित कर प्रस्ताव भेजने कहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों में प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, हरित निवेश एवं अधोसंरचना, जलवायु परिवर्तन शमन एवं अनुकूलन, वायु-जल प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन,सतत भूमि उपयोग,नियोजन एवं प्रबंधन,और जैव विविधता पारिस्थितिकी एवं संरक्षण पर वर्तमान में किए जा रहे व्यय, बजट की जानकारी देने कहा है।


अन्य पोस्ट