ताजा खबर
गांव में मुनादी-अकेले न निकले, रहे सतर्क
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 20 मई। तिरिया जंगल के सेमलजोड़ी पुल के पास आज सुबह वन्य प्राणी का पदचिन्ह देखा गया। जिसके के बाद गांव में दहशत है।
माना जा रहा है कि कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते बाघ बाहर आए होंगे। गांव के सरपंच के द्वारा मुनादी करा दी गई है। जिसमें इस बात को कहा गया है कि या तो बाघ के पदचिन्ह है या फिर तेंदुए के।
जगदलपुर शहर से 30 किमी दूर नगरनार थाना क्षेत्र के तिरिया जंगल के सेमलजोड़ी नाले के नजदीक पद चिन्ह देखा गया। ग्रामीणों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि ये पद चिन्ह शेर या तेंदुए के हो सकते हैं। विगत कुछ दिनों से हो रहे बारिश के कारण पद चिन्ह काफी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
वहीं गाँव के सरपंच ने ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि आसपास के गांवों में मुनादी करवाई जाए ताकि लोग सतर्क रहें। गाँव के लोग किसी भी काम जैसे तेंदूपत्ता, वनोपज और जलाउ लकड़ी के लिए जंगलों में सुबह से पहुंचते हैं। ऐसे में अकेले न जाये। अगर जाते भी है तो अपने साथ सुरक्षा के साथ ही सावधानी पूर्वक जाए। जानकारी के अभाव में लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते भी हो सकते हंै।
सबसे पहले डॉ. हेमंत कुमार ने इस पद चिन्ह को देखा और ग्रामीणों से लेकर अन्य लोगों को जानकारी देते हुए सोशल मीडिया में भी इसकी जानकारी को पोस्ट किया है।


