ताजा खबर
बीजापुर के फुदरी कैम्प में थे पदस्थ
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 20 मई। बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले फूडरी सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ सीआरपीएफ जवान को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के शव को उनके गृहग्राम पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा।
सीआरपीएफ अफसरों ने बताया कि मूलत: ग्राम शिमलापाल थाना शिमलापाल जिला बानकुरा राज्य पश्चिम बंगाल निवासी सुभाष डे (32 वर्ष) बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुंदरी में आरक्षक के रूप में पदस्थ थे। सुभाष ने 23 अप्रैल 2024 को 192 बटालियन से 165 बटालियन बीजापुर आये थे। 17 मई को अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान 19 मई को जवान की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पीएम करवाने के साथ ही उसका एम्बॉमिंग भी करवाया। जिससे शव को सही सलामत पश्चिम बंगाल गृहग्राम तक भिजवाया जा सके।


