ताजा खबर

बूढ़ातालाब म्यूजिकल फाउंटेन बन्द एजेंसी को नोटिस
08-Dec-2025 10:16 PM
बूढ़ातालाब म्यूजिकल फाउंटेन बन्द एजेंसी को नोटिस

नगर घड़ी चौक में एक फाउंटेन कार्यरत, एक का मेन्टनेन्स किया जा रहा 

रायपुर, 8 दिसंबर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सम्पादित किये गए गार्डन, तालाब तथा अन्य सौंदर्गीकरण कार्यों की देखभाल तथा देख-रेख हेतु एजेंसी मेसर्स अमित वलेचा को अनुबंधित किया गया है तथा आवश्यकतानुसार स्थलों पर टूट-फुट इत्यादि को समय -समय पर संधारित किया जाता है। बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर में म्यूजिकल फाउंटेन बंद पाया गया। इस पर सम्बंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।  नगर घडी चौक गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर के समीप दो फाउंटेन स्थापित किये गए हैं. जिसमें से एक फाउंटेन कार्यरत है तथा एक फाउंटेन का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है, जिसे आगामी एक -दो दिवस में संधारित कर लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट