ताजा खबर
प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने सीएम, शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 27 नवंबर। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर पी वर्मा के हस्ताक्षर से 1284 नियमित व्याख्याता,व्याख्याता( एल बी)तथा प्रधान पाठक से प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पद पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत प्राचार्यों को सात दिवस में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने प्राचार्य पदोन्नति में संचालनालय से न्यायालय तक अपनी अहम भूमिका निभाई।प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनिल शुक्ला,राकेश शर्मा,आर के झा,श्यामकुमार वर्मा एवं मलखम वर्मा ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में विगत दस वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति की लंबित कार्यवाही का आज पदस्थापना आदेश जारी होने से पूरे प्रदेश के शिक्षकों में हर्ष है।प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने स्कूल शिक्षा विभाग में एक साथ टी संवर्ग में 1335 तथा ई संवर्ग में 1478 कुल 2813 प्राचार्य का पदोन्नति शिक्षा विभाग में एक ऐतिहासिक कार्य है।
इस पदोन्नति के लिए फोरम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ,स्कूल शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।*


