ताजा खबर

उप मुख्यमंत्री साव ने युवा आयोग की वेबसाइट को किया लॉन्च
27-Nov-2025 5:45 PM
उप मुख्यमंत्री साव ने युवा आयोग की वेबसाइट को किया लॉन्च

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 27 नवम्बर । उप मुख्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण) अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक  तनूजा सलाम और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।


अन्य पोस्ट