ताजा खबर

हेमा मालिनी की मार्मिक पोस्ट
27-Nov-2025 3:46 PM
हेमा मालिनी की मार्मिक पोस्ट

अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के लिए, परिवार की तस्वीरें शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा है :

धरमजी,

वो मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के दुलारे पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर जरूरत के समय मेरा सहारा – वास्तव में, वो मेरे लिए सब कुछ थे! अच्छे-बुरे हर पल में हमेशा से रहे।

अपने सरल और दोस्ताना स्वभाव से उन्होंने मेरे पूरे परिवार को अपना बना लिया था, सभी के प्रति हमेशा स्नेह और दिलचस्पी दिखाते थे।

एक सार्वजनिक शख्सियत के रूप में उनकी प्रतिभा, लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और सबको समान रूप से प्यारा होने की खूबी ने उन्हें सभी महान कलाकारों में एक अनुपम और बेजोड़ आइकन बना दिया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी ख्याति और उपलब्धियाँ हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेंगी।

 

मेरा निजी नुकसान शब्दों से परे है और जो खालीपन पैदा हुआ है, वो मेरे बाकी जीवन तक बना रहेगा।

सालों के साथ के बाद अब मेरे पास अनगिनत यादें बची हैं, जिन्हें जीकर मैं उन तमाम खास पलों को फिर से जी सकती हूँ…


अन्य पोस्ट