ताजा खबर

17 लड़कियां रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू,10 छत्तीसगढ़ की
27-Nov-2025 8:52 AM
17 लड़कियां रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू,10 छत्तीसगढ़ की

रोहतास, 27 नवंबर। जिला पुलिस ने बडीहा रेड लाइट एरिया से 17 लड़कियों का रेस्क्यू किया है। ये लड़कियां छत्तीसगढ़ और बिहार के कई जिलों की हैं। रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बडीहा रेड लाइट एरिया से पुलिस ने 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया। इनमें 10 छत्तीसगढ़ की और 7 बिहार के अलग-अलग जिलों की हैं।  आज तक के मुताबिक बताया गया कि शादी के सीजन में नाच पार्टी में काम कराने के लिए इन्हें यहां लाया गया था।पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल जांच के बाद महिला कल्याण संगठन को सौंप दिया।


अन्य पोस्ट