ताजा खबर

कीर्ति नारायण द्विवेदी का निधन
26-Nov-2025 5:03 PM
कीर्ति नारायण द्विवेदी का निधन

रायपुर, 26 नवंबर। हरिभूमि मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के पिता  कीर्तिनारायण द्विवेदी 84 का मंगलवार को निधन हो गया। वे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पं. बृजनारायण ‘बृजेश’ के मंझले पुत्र थे। लंबे समय तक वे मध्यप्रदेश शासन में कृषि विभाग में अधिकारी के रूप में सेवाएं देते रहे और अपने कार्यकाल में अपनी निष्ठा, सरलता और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ग्वालियर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में  किया गया। स्वर्गीय कीर्तिनारायण द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


अन्य पोस्ट