ताजा खबर
-सीटू तिवारी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने नया आवास आवंटित किया है.
साल 2006 से राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड पर रह रही हैं, ये आवास आरजेडी की गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है.
हालांकि, अब बिहार भवन निर्माण विभाग ने उन्हें आवास संख्या- 39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया है.
भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है, "पूर्वादेश को विखंडित (रद्द) करते हुए राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद को आवास संख्या- 39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया जाता है."
इस पर लालू यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "सुशासन बाबू का विकास मॉडल. करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता."
"घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा. सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक क़द का ही सम्मान रखते." (bbc.com/hindi)


