ताजा खबर

भूपेश ने फिर तारीफ की-सरकार और जवानों को बड़ी सफलता
18-Nov-2025 6:07 PM
भूपेश ने फिर तारीफ की-सरकार और जवानों को बड़ी सफलता

टीएस ने कहा - मार्च के पहले भी खत्म हो सकता है नक्सलवाद 

छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 18 नवंबर ।
नक्सली नेता हिड़मा की मौत पर छत्तीसगढ़ के पूर्व  सीएम भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संतोष जताया है।
 बघेल ने कहा कि यह  मुठभेड़ नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली बात है मुठभेड़ है।
हिड़मा नक्सलियों का बड़ा नेता था। उसकी जमीनी पकड़ बहुत अच्छी थी। सरकार और जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
श्री सिंहदेव ने कहा, हिड़मा नक्सलियों का बड़ा लीडर था, उसकी मौत एक अहम उपलब्धि है। केंद्र और राज्य की लगातार कार्रवाई चल रही है और कई नक्सली हथियार डाल रहे हैं। हिंसा का रास्ता अपनाने वालों का अंत भी हिंसक ही होता है।

झीरम घाटी हमले में हिड़मा का नाम था, क्या न्याय मिला? इस मामले में सिंहदेव ने कहा, अभी बहुत कुछ बाकी है, जांच तो हुई ही नहीं है। हिड़मा का नाम किस बिंदु पर आया, ये नक्सली घटना नहीं, प्रायोजित घटना थी। भले ही उसमें हिड़मा का नाम आया, जब तक पूरी बात नहीं लाएंगे कुछ नहीं होगा।

नक्सल मुद्दे पर BJP ले रही क्रेडिट, इस मामले में टीएस सिंहदेव ने कहा, अगर दो साल में कार्रवाई तेज हुई तो उसके प्रमाण सामने हैं, लेकिन नक्सलवाद खत्म करने का काम पिछले एक दशक से चल रहा है। कांग्रेस सरकार में भी कई बड़े एनकाउंटर हुए, सिल्गेर की घटना उसी समय की है, श्रेय लेने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 2026 से पहले नक्सलवाद खत्म होने के दावे पर सिंहदेव ने कहा, राज्य और केंद्र की संयुक्त कार्रवाई जारी है। मार्च 2026 से पहले भी नक्सलवाद खत्म हो सकता है, अगर ग्राउंड से जुड़े लोग कहें कि गतिविधियां रुक गई है तो हम खुशी से स्वीकार करेंगे कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है।


अन्य पोस्ट