ताजा खबर
देखें VIDEO: रात लाल कालीन पर स्वागत, आज बैलेट का दम देखेंगे पूर्व नक्सली
27-Feb-2026 8:49 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कल रात माओवाद की विचारधारा को छोड़कर संविधान की राह अपनाते हुए पुनर्वास कर चुके 120 लोगों से मुलाकात की। नवा रायपुर स्थित आवास पर सभी का रेड कार्पेट (लाल कालीन)पर गुलाब की पंखुड़ियों छींटकर स्वागत किया गया।
उन्होंने सभी से आत्मीय संवाद करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। इस दल में पूर्व सीसीएम सोनू दादा, एसजेडसीएम चैतू दादा, सतीश सहित कई पूर्व कमांडर शामिल थे।उन्होंने सभी से मुलाकात कर सभी के साथ भोजन किया। बुलेट छोड़ने वाले ये सभी आज बैलेट का दम देखेंगे।
100 से अधिक पूर्व नक्सली सुबह 10:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही देखने जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


