ताजा खबर

आईएएस अफसरों के तबादले की एक लिस्ट जल्द
27-Feb-2026 8:52 AM
आईएएस अफसरों के तबादले की एक लिस्ट जल्द

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
प्रदेश के आईएएस अफसरों के तबादले की एक छोटी लिस्ट जारी हो सकती है। इस कड़ी में एक-दो कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।

विधानसभा सत्र चल रहा है। होली पर्व की वजह से 6 मार्च तक अवकाश रहेगा। इससे पहले एक कलेक्टर के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से छोटा सा फेरबदल हो सकता है। इसमें चार-पांच अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट