ताजा खबर
राष्ट्रपति मुर्मू 20 को जनजातीय वर्ग के दो योजनाएं शुरू करेंगी
17-Nov-2025 11:57 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 नवंबर। 20 नवंबर को सरगुजा प्रवास पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश सरकार की दो योजनाओं की शुरुआत करेंगी। इनमें सीएम वैद्यराज सम्मान निधि और सीएम जनजातिय ग्राम अखरा विकास योजना शामिल हैं। वैद्यराज सम्मान निधि में परंपरागत इलाज करने वाले ग्रामीण वैद्यों को 5 हजार रुपए मासिक दिए जाएंगे। इनका चयन तीन स्तरों पर किया जाएगा। वहीं ग्राम अखरा योजना में जनजातीय गांवों के देवस्थलों के विकास, पुनरोद्धार के लिए 5-20 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


