ताजा खबर

चंद्रशेखर शुक्ला, और किसान कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थामेंगे
06-Apr-2024 1:16 PM
चंद्रशेखर शुक्ला, और किसान कांग्रेस  के कई नेता भाजपा का दामन थामेंगे

कवर्धा की सभा में कई भाजपा प्रवेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने पार्टी छोड़ दी है। वो शनिवार को कवर्धा की सभा में भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। शुक्ला के साथ ही किसान कांग्रेस के दो बड़े नेता शोभाराम कश्यप, और सिद्धार्थ चंद्रा भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए चिट्ठी भी लिखी थी। शुक्ला महासमुंद सीट से टिकट के दावेदार भी थे। मगर पार्टी ने उनकी जगह पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बना दिया। 

इसके बाद शुक्ला ने अपने प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया था, और उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। चंद्रशेखर शुक्ला का अमित शाह की सभा में भाजपा में प्रवेश होना था, लेकिन अमित शाह का आना टल गया। उनकी जगह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा होगी। इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर शुक्ला के साथ ही जांजगीर-चांपा जिले के दो बड़े किसान नेता शोभाराम कश्यप, और सिद्धार्थ चंद्रा भी भाजपा में शामिल होंगे। कश्यप, और चंद्रा किसान कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। 
 

 

 


अन्य पोस्ट