ताजा खबर
2 सितंबर तक न लौटे तो हड़तालियों पर होगी कार्रवाई-सीएम बघेल
31-Aug-2022 10:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। शिमला से लौटने के बाद बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर फिर एक बार हड़ताल को लेकर कहा है कि “कितने दिनों तक हड़ताल करेंगे वापस आना चाहिए। 6 परसेंट डीए की घोषणा पहले ही कर चुके हैं और मुझसे बात करने के बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जब काम पर लौटेंगे तो उनसे मुलाकात कर लूंगा।
हड़ताल से न लौटने वाले कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही के संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो काम पर लौटेंगे उन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी लेकिन जो अधिकारी कर्मचारी नहीं लौटेंगे उन पर 2 सितंबर के बाद कार्यवाही होगी ब्रेक इन सर्विस भी होगा और वेतन भी कटेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


