ताजा खबर

सचिन मेघानी के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा
27-May-2026 6:44 PM
सचिन मेघानी के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा

जोन अध्यक्ष को हटाने की मांग 

रायपुर, 27 मई। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-10 के अध्यक्ष सचिन मेघानी को पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों के ही महापौर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी पर कार्य में अनियमितता और अन्य वार्डों के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है।

पार्षदों का कहना है कि अध्यक्ष के व्यवहार के कारण वार्ड पार्षदों के बीच समन्वय प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जोन-10 के अधिकांश पार्षद अध्यक्ष के कार्यशैली से असंतुष्ट हैं और उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

महापौर से पार्षदों ने मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर मनोज जांगड़े, सुषमा साहू, गायत्री नौरंगे सहित अन्य भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर भी हैं।


अन्य पोस्ट