ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 27 मई । पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज शहर में घटित सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
साथ ही इनका शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में बड़े-बड़े होर्डिंग में लगाकर प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया ।
1. गगनदीप सिंह अरोरा शंकर नगर रायपुर* ने 24 मई की रात व्हीआईपी टर्निग विधानसभा रोड में स्कूटी चालक महिला अनियंत्रत होकर गिर गयी थी जिसे उठाकर पानी पीला कर परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*02. राजेश कुमार चौधरी कबीर नगर ने दिनांक 24 मई को सड़क दुर्घटना में घायल मो0सा0 चालक को तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*03. हेमचंद यादव, आजाद चौक ने ओला शोरूम आजाद चौक के पास घटित सड़क दुर्घटना में मो0सा0 चालक एवं सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*04. श्री करणदीप सिंह, देवेन्द्र नगर ने सिविल लाईन राजभवन के पास आटो डिवाइडर से टकरा जाने से सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*05. श्री गोपेन्द्र धनगर, टिकरापारा ने नुतन स्कूल के पास घटित सड़क दुर्घटना में कार चालक एवं सवार व्यक्ति घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान एसीपी यातायात/प्रोटोकॉल दौलत राम पोर्ते, एसीपी यातायात गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर उपस्थित रहें।


