ताजा खबर
झारखंड की अंकिता को इंसाफ दिलाने मेफेयर रिजार्ट के सामने प्रदर्शन
31-Aug-2022 10:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। झारखंड के दुमका में 12वीं की छात्रा पर उसी के मोहल्ले के लड़के ने पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या की कोशिश की। छात्रा अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर झारखंड के विधायकों और मंत्रियों के सामने समता कॉलोनी के पार्षद और स्थानीय निवासियों ने नवा रायपुर के रिजार्ट के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिए वे, आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


