ताजा खबर

राजधानी और आसपास दोपहर तेज आंधी के साथ अच्छी खासी बारिश
27-May-2026 4:30 PM
राजधानी और आसपास दोपहर तेज आंधी के साथ अच्छी खासी बारिश

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 27 मई ​ । नौ तपे के तीसरे दिन बुधवार को दोपहर रायपुर नवा रायपुर और आसपास में तेज आंधी के साथ अच्छी खासी बारिश ‌हुई। आंधी की रफ्तार 30 किमी से अधिक बताई गई है।  इसने शहर में कई पेड़ गिराए जो विद्युत व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने में सहायक रहे। शहर का बड़ा इलाका बिजली गुल की चपेट में रहा। प्रेस कांप्लेक्स, मेकाहारा, मेडिकल कॉलेज चौक के पास बड़े पेड़ और होर्डिंग बोर्ड फ्लेक्स भी जमीन पर आ गिरे।

इससे पहले बुधवार सुबह तेज धूप के साथ हुई। जो दोपहर 2 बजे तक 39 डिग्री तापमान लिए हुए था। इसके चंद मिनटों पहले ही मौसम विभाग ने शाम तक के लिए चेतावनी दी थी। इसके अनुसार 6 बजे तक यलो  ग्रीन और आरेंज अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 30-60 किमी की गति से आंधी भी बताया गया। इसके बाद ही मौसम ने रूख बदला और तेज आंधी शुरू हुई।जो करीब आधे घंटे तक हुई। इसने जमीन को गीला किया ।  बारिश थमने के बाद तेज धूप और उमस ने परेशानी बढ़ाई।

 कई जिलों में अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विभाग ने देर शाम तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक, आकाशीय बिजली और तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
 रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भी मौसम खराब रहने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


अन्य पोस्ट