ताजा खबर

कल कैबिनेट, सोरेन का आना टला, चार मंत्री और एक विधायक चार्टर प्लेन से रांची लौटे
31-Aug-2022 8:04 PM
कल कैबिनेट, सोरेन का आना टला, चार मंत्री और एक विधायक चार्टर प्लेन से रांची लौटे

  मंत्री ने कहा- संख्या बल हमारे पास है   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त।
खरीद-फरोख्त के डर से झारखंड के आए सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों में से पांच चार्टर प्लेन से वापस रांची लौट गए हैं।  वापस लौटने वाले में चार मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उराँव, और विधायक सत्यानंद भोक्ता बादल पत्रलेखा शामिल हैं।वहीं दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन का रायपुर आना भी टल गया है। यह बैठक पहले से ही तय थी। इसके जरिए सोरेन यह संदेश देना चाह रहे हैं कि वे बिना किसी अड़चन के काम कर रहे हैं।

झारखंड से एक कांग्रेस विधायक रामचंद्र यादव रायपुर आ रहे हैं।

रांची रवाना होने से पहले  माना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार अपना काम कर रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बीजेपी ने क्या किया है आप सब जानते हैं।मुख्यमंत्री को डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया है।इसके बाद जिस तरह से प्रचार किया गया उससे हमें एहतियात के तौर पर रहना पड़ता है। हमें किसी तरह का डर नहीं है,संख्या बल हमारे पास है।कल कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट