ताजा खबर
प्रतिदिन उमड़ती है यहां सैकड़ो की भीड़
रायगढ़। शहर के गोवर्धनपुर में स्थित पंचधारी डैम में शनिवार की शाम फिर एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य को डूबने से बचा लिया गया। अखबारों में कई बार यहां प्रतिदिन होनंे भीड़ को देखते हुए इस स्थल पर होने वाली दुर्घटना को लेकर खबर प्रकाशित किये जाने के बावजूद यहां किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई। इस घटना के बावजूद अब अगर यहां नहाने पर प्रतिबंद नही लगाया गया तो आने वाले दिनों में यहां फिर से पानी में डूबकर किसी की मौत होनें से इंकार नही किया जा सकता।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तकरीबन करीब 6 बजे शहर के गोवर्धनपुर में स्थित पंचधारी नहाने गए एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक गोवर्धनपुर स्थित ऐश्वर्यपुरम कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ पंचधारी नहाने के लिए गया था। जहां नहाते-नहाते गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं आज ही इस जगह में एक अन्य नाबालिग पानी में डूबने से बाल-बाल बच गया अन्यथा यहां एक और घटना घटित हो जाती है।
प्रशासन के द्वारा यहां नहाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध लगाया गया है। यहां नहाने पर प्रतिबंद को बोर्ड भी यहां दोनों किनारों पर लगाया गया है, इसके बावजूद शहरवासी बढ़ती गर्मी से राहत पाने परिवार और दोस्तों समेत से यहां सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। आज यहां नाबालिग की मौत के बाद अगर प्रशासन के द्वारा यहां नहाने पर प्रतिबंद्ध नही लगाया जाता है आने वाले दिनों में यहां होनें वाली मौतों के आंकडे और अधिक बढ़ सकते हैं।


