ताजा खबर

चीतल के लिए बिछाया करंट, शिकारी भी आया चपेट में
30-May-2022 10:58 AM
चीतल के लिए बिछाया करंट, शिकारी भी आया चपेट में

बिलासपुर, 30 मई। रतनपुर के पास खोंधरा के जंगल में करंट बिछाकर एक चीतल का शिकार कर लिया गया। इसी करंट की चपेट में आने से एक शिकारी की भी मौत हो गई। घटना में शामिल दो अन्य शिकारी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक फरार है।

सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात खोंधरा के निवासी रूप सिंह, महिपाल, बलवीर‌ और जनक ने चीतल का शिकार करने के लिए एक तालाब के चारों ओर खूंटी लगाकर करंट का जाल बिछा दिया था। देर रात पानी पीने के लिए पहुंचा एक चीतल करंट की तार में फंसकर छटपटाने लगा। यह देखकर एक शिकारी रूप सिंह चीतल को पकड़ने के लिए पहुंच गया। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। चीतल के साथ-साथ शिकारी की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

सुबह गांव वालों ने शव देखा। इसके बाद सरपंच ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी कि तालाब के किनारे एक चीतल और एक आदमी का शव पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद सुराग मिलने पर पुलिस ने शिकारी महिपाल और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य शिकारी जनक फरार है। 

उल्लेखनीय है कि खोंधरा, रतनपुर और बेलगहना इलाके में लगातार करंट लगाकर शिकार करने की घटनाएं सामने आ रही है। इसके चलते तेंदुआ के शावक, भालू और पालतू जानवरों की हाल में मौतें हुई हैं। 


अन्य पोस्ट