ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस से पूछा है कि 2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा ये बताना चाहिए।पुरंदेश्वरी ने कहा हमारा चेहरा तो विकास है जो अच्छे काम हुए विकास के वही चेहरा है, कांग्रेस से पूछिए कि उनका चेहरा कौन होगा अबकी बार।
डी पुरंदेश्वरी ने इसके बाद ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे पुरंदेश्वरी ने कहा कि स्थानीय नेताओं के प्रदेश के हर गांव, कस्बे, शहर और जिले का दौरा करने को कहा है। मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। पुरंदेश्वरी के दिए टास्क के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार के काम बताएंगे।
पकारवार्ता के बिन्दु
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार 30 मई 2022 को दूसरे कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। कोविड-19 प्रतिबंध के कारण केंद्र सरकार की पिछली 2 वर्षगांठ नहीं मनाई जा सकी
थी। इस वर्ष कोविड-19 के कम होने, दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के सफल होने साथ ही आर्थिक विकास को पटरी पर लाने और हाल ही में संपन्न पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जोरदार जीत
दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की 8वीं वर्षगांठ पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर जाना चाहिए।
केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ कार्य किया है।
0 सेवा प्रतीक है महामारी दौरान राष्ट्र की सेवा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों का।
0 सुशासन प्रतीक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न सफल पटलों का।
0 गरीब कल्याण प्रतीक है अंतिम मील तक गरीब समर्थक योजनाओं को वितरित करने और गरीबों के मुख्यधारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रतिबध्दता का।
केन्द्र सरकार की 8वीं वर्षगांठ मनाने के लिए हमने 2 स्तरों पर गतिविधियों का प्रस्ताव रखा है।
पार्टी के नेतृत्व में जन केंद्रित गतिविधियां
0 रिपोर्ट टू नेशन नाम से कार्यक्रम का शुभारंभ (31 मई से 1 जून)
केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक रिपोर्ट टू नेशन लॉन्च किया जाएगा।
0 जन केंद्रित गतिविधियों के 75 घंटे (1 से 14 जून)
सभी सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में 75 घंटे जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन करेंगे।
जनसंपर्क कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा।(प्रतिदिन 08 घंटे) बूथों में किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, समाज के कमजोर वर्ग, शहरी गरीब विभन्न आयु सहित सभी वर्गों के साथ-साथ
टीकाकरण की सुविधा और स्वास्थ्य सेवकों का सम्मान एवं लाभार्थियों के घरों का दौरा किया जाएगा।
0 बिरसा मुंडा विश्वास रैली और आदिवासी मेला (3जून से 5 जून)
जनजातीय बाहुल्य जिलों में आदिवासी मेले के प्रति जागरूकता पैदा करने में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा और संभावित जनजातीय लाभार्थियों को मेलों में लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी की जाए।
0 अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत (6-8 जून)
पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य अल्पसंख्यक समाजों के बीच जाएगा और सरकार की विभिन्न अल्पसंख्यक विशिष्ट पहलू और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे।
0 विकास तीर्थ बाईक रैली (7-13 जून)
युवा मोर्चा हर जिले में विकास तीर्थ बाईक रैली का आयोजन करेगा। केंद्र सरकार और एनडीए राज्य सरकारों के द्वारा शुरू की गई प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं के सभी स्थानों का दौरा किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद विधायक प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं के स्थलों के पास बाइक रैली में भाग लेंगे।
0 बाबा साहेब विश्वास रैली और चौपाल बैठक (1-13 जून)
पार्टी के सभी एससी नेताओं और सांसदों के साथ मध्य प्रदेश के महू में बाबासाहेब विश्वास रैली का आयोजन किया जाएगा।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्षों द्वारा अनुसूचित बाहुल्य जिलों में चौपाल बैठक आयोजित की जाएगी ताकि प्रभावशाली लोगों और मतदाताओं के साथ अनुसूचित समाज के संबंधित उपलब्धियों के बारे में बात की जा सके।
0 गरीब कल्याण जनसभा (1-13 जून)
क्षेत्रीय केंद्रों में बड़ी रैलियों के साथ हर जिला मुख्यालय पर जन रैलियां आयोजित की जाएगी।
प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य के नेता पार्टी की उपब्धियों का प्रचार करने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रैलियों को संबोधित करेंगे।
वो 8 फैसले जो ऐतिहासिक साबित हुए
1. नोटबंदी (8 नवंबर 2016 )- 500 और 1000 रु. के नोट बंद किए।
असर: 2020 में चीन के 25.4 अरब की तुलना में भारत ने 25.5 अरब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पीछे छोड़ा। अमेरिका को पछाड़ा।
2. सर्जिकल स्ट्राइक (28-29 सितंबर 2016) पाक में घुसकर हमला।
असर: पड़ोसी को मुंहतोड़ जवाब, लोकसभा चुनाव में सत्ता लौटी।
3. जीएसटी (1 जुलाई 2017) एक देश, एक टैक्स नीति लागू की गई।
असर: जुलाई 2021 से हर महीने जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ के पार, जो रिकॉर्ड है। मार्च 22 में 1,42,095 करोड़ रहा।
4. तीन तलाक (1 अगस्त 19) 3 बार तलाक बोलने की प्रथा खत्म।
असर: 80 प्रतिशत मामले घटे। कानून लागू होने से पहले यूपी में 63 हजार केस थे। कानून बनने के बाद सिर्फ 221 केस ही आए।
5. अनुच्छेद 370 (5 अगस्त 2019) जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। इससे राज्य को मिले सभी विशेषाधिकार खत्म कर दिए गए।
असर: आरटीई और मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। अन्य राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन ले सकते हैं।
6. सीएए (10 जनवरी 2020 ) यहां बसे प्रवासियों को नागरिकता दी।
असर: अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को फायदा हुआ। इन देशों के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी धर्म के लोगों को नागरिकता दी गई।


