ताजा खबर

नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के वार्ता की पेशकश को सशर्त किया स्वीकार
06-May-2022 7:59 PM
नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के वार्ता की पेशकश को सशर्त किया स्वीकार

बीजापुर/रायपुर, 6 मई। नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के वार्ता के पेशकश को सशर्त किया स्वीकार। PLGA पर लगाये गए प्रतिबंध को हटाने, नक्सल को खुलेआम काम करने के अवसर दिए जाने के साथ हवाई हमले बंद करने और संघर्षरत इलाकों में सशस्त्र बलों के कैम्पों को हटाने, जेलों में कैद नक्सल नेताओं को वार्ता के लिए रिहा करने के शर्त पर वार्ता के लिए नक्सल संगठन हुआ राजी।

8 अप्रैल को रायपुर के हैलीपैड में मीडिया से मुखातिब होते हुए बघेल ने नक्सलियों से वार्ता के लिए शर्त रखी थी। प्रेस नोट जारी कर नक्सल संगठन ने मुख्यमंत्री से अपनी राय स्पष्ट करने का जिक्र किया है। DKSZC प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी किया है।


अन्य पोस्ट