ताजा खबर

दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा का राहुल पर आपत्तिजनक ट्वीट, सिंहदेव थाने पहुंचे
05-May-2022 1:14 PM
दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा का राहुल पर आपत्तिजनक ट्वीट, सिंहदेव थाने पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर/रायपुर, 5 मई।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जताई है। सिंहदेव शुक्रवार को जगदलपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे, और ट्वीट को आपत्तिजनक बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया गया कि दिल्ली के पूर्व विधायक, और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीटर हैंडल से राहुल गांधी के नेपाल प्रवास पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। न सिर्फ कपिल मिश्रा बल्कि दो अन्य लोगों ने भी ट्विटर पर राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी  की थी।

इस पर सिंहदेव आज पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए ट्वीट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बकायदा लिखित में आवेदन दिया है, और इस पर कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट