ताजा खबर
जवाहरलाल दर्डा की जन्मशती पर सरकार जारी करेगी सौ रुपये का स्मारक सिक्का
29-Apr-2022 9:44 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नागपुर, 29 अप्रैल। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत समाचार पत्र समूह (अब लोकमत मीडिया) के संस्थापक जवाहरलाल दर्डा की जन्मशती के अवसर पर भारत सरकार सौ रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी।
इस संबंध में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से 26 अप्रैल को एक अधिसूचना जारी की गई। जवाहरलाल दर्डा की 100वीं जयंती पर दो जुलाई 2023 को स्मारक सिक्का जारी किये जाने की उम्मीद है।
स्मारक सिक्का होने के चलते इसे बाजार में नहीं उतारा जा सकेगा। सिक्का जारी होने के बाद इसे भारत सरकार की टकसाल द्वारा बेचा जाएगा। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


