ताजा खबर

मरूस्थल से आ रही गर्म हवाओं ने छत्तीसगढ़ को घेरा, कई शहर दोपहर में ही 40 डिग्री पर पहुंचे
28-Apr-2022 12:16 PM
मरूस्थल से आ रही गर्म हवाओं ने छत्तीसगढ़ को घेरा,  कई शहर दोपहर में ही 40 डिग्री पर पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28
अप्रैल ।  छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गुरुवार का दिन सबसे गर्म गुजरता नजर आ रहा है। पूर्वाह्न 11.30 दर्ज तापमान के मुताबिक रायपुर के लालपुर  समेत  आधा  दर्जन शहरों में 39 डिग्री तक गर्म हैं। इससे पहले बुधवार को रायगढ़, मुंगेली और महासमुंद प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार कर चुके है। गुरुवार को हुई ऐसी स्थिति रही तो मौसम विभाग लू प्रभावित क्षेत्र घोषित कर सकता है। लगातार दो दिन समान तापमान होने पर लू घोषित किया जाता है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार छत्तीसगढ़ को गर्म हवाओं ने घेर लिया है। ये हवाएं पंजाब और रेतीले राजस्थान से आ रही हैं।

इस दौरान  राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर मुंगेली, चांपा - जांजगीर  और सरगुजा संभाग में लू चलने का अनुमान है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की  संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को  महासमुंद,रायगढ़,  और मुंगेली में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43.2, राजनांदगांव में 42.9, पेंड्रा रोड में 41.6और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। केवल जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम डूमरबहार में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


अन्य पोस्ट