ताजा खबर

रायगढ़ आज सबसे गर्म रहा, 45.1 डिग्री के साथ झुलसता रहा शहर
27-Apr-2022 6:52 PM
रायगढ़ आज सबसे गर्म रहा, 45.1 डिग्री के साथ झुलसता रहा शहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  27 अप्रैल।
बुधवार को रायगढ़  सर्वाधिक गर्म रहा। यहां तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर यहां लू चली हालांकि मौसम विभाग ने इसकी घोषणा नहीं की है। सबसे कम तापमान डूमरबहार में 20 डिग्री रहा। इस सीज़न में पहली बार किसी शहर का तापमान 45 पार कर गया है।

दूसरी ओर एक  द्रोणिका/हवा की अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु  तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा आ रही है।

कल  28 अप्रैल को प्रदेश के में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रदेश में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के  एक दो पैकेट में लू (heat wave) चलने अथवा लू जैसी स्थिति निर्मित होने की सम्भावना है।

प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर अंधड भी चलने की संभावना है।


अन्य पोस्ट