ताजा खबर

सीएम ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का किया ऐलान
16-Apr-2022 9:34 PM
सीएम ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का किया ऐलान

साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  16 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर खैरागढ़ के कांग्रेस के कार्य कर्ता भी मौजूद थेl

सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत का प्रमाण पत्र मिलने के तीन घण्टे के भीतर ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया।

प्रदेश का खैरागढ़ 33 वां जिला होगा। सीएम  ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने। यह घोषणा पत्र में था शामिल।

सवा तीन साल के कार्यकाल में अब तक पांच नये जिले बने हैं।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

 


अन्य पोस्ट