ताजा खबर

हर राउंड में कांग्रेस को हजार की बढ़त
16-Apr-2022 11:35 AM
हर राउंड में कांग्रेस को हजार की बढ़त

11 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा 6 हजार वोटों से आगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अप्रैल।
खैरागढ़ उपचुनाव के मतगणना में कांग्रेस हार राउंड पर बढ़त लिए हुए हैं।  औसतन अब तक के 5 राउंड में कांग्रेस को हजार से ज्यादा मतों में बढ़त मिल रही है। अधिकृत आंकड़ों में सुबह 11 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भाजपा के कोमल जंघेल से 6 हजार वोटों से आगे है। पहले ही राउंड से कांग्रेस बढ़त लेकर आगे निकलते दिख रही है। पहले राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने लगभग 13 सौ मतों की बढ़त ली। पहले राउंड में यशोदा वर्मा को 3898 व कोमल जंघेल को 2595 मत मिले। इसी तरह दूसरे राउंड में 1200 की बढ़त का अंतर बढ़ गया। इस राउंड में यशोदा वर्मा को 4204 मिले हैं एवं व कोमल जंघेल को 2932 मत मिले। तीसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा को कोमल की तुलना में 1242 वोट ज्यादा मिले। इस राउंड में यशोदा वर्मा को 4436 व कोमल जंघेल को 3194 मत मिले। चौथे राउंड में बढ़त में गिरावट नजर आई। यशोदा को इस राउंड में 3998 और कोमल जंघेल  को 2955 मिले। इस तरह चौथे राउंड में 1043 मत कांग्रेस को ज्यादा मिला। पांचवे राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त नजर आई है। इस राउंड में कांग्रेस को 1867 मतों की लीड मिली। पांचवे राउंड के आंकड़ों में कांग्रेस को 4622 व भाजपा को 2755 मत प्राप्त हुए। इस तरह 1867 मत की बढ़त लेकर कांग्रेस अब तक की गिनती में 6727 मतों से आगे चल रही है। 21 राउंड वाले गणना में कांग्रेस को मिल रही बढ़त के चलते कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपने पति नीलाम्बर वर्मा के साथ गणना स्थल में पहुंची। हालांकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल गणना स्थल से फिलहाल दूर हैं। अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी गणना स्थल में नजर नहीं आए।
 


अन्य पोस्ट